पीएम मोदी के एयरक्राफ्ट में झारखंड में आई तकनीकी खराबी
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई है जिसके चलते एयरक्राफ्ट को झारखंड के देवघर हवाई अड्डे पर ही रुकना पड़ा। इससे पीएम मोदी को दिल्ली लौटने में कुछ देरी हुई। झारखंड में दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होना है और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।