पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, कहा- मैं सिर्फ 15 साल की हूं
दिल्ली में CJP के नेतृत्व में हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाली लड़की ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए वीडियो जारी किया है। उसने कहा, "सिर्फ 15 साल की हूं...मैंने जो भी किया, वह माफी लायक नहीं...बहुत बुरी बातें कहीं...लेकिन यह मेरी पहली और आखिरी गलती होगी...पूरे देश से माफी मांगती हूं।"