पीएम मोदी के चश्मे और दाढ़ी से खेलती दिखी वायनाड भूस्खलन की पीड़ित बच्ची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भूस्खलन से प्रभावित वायनाड (केरल) का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने इससे पीड़ित लोगों से मुलाकात भी की। भूस्खलन पीड़ितों से मुलाकात के समय का पीएम मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें एक बच्ची पीएम के चश्मे और उनकी दाढ़ी से खेलती नज़र आ रही है।