पीएम मोदी की जगह जयशंकर करेंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित
संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी वक्ताओं की संशोधित अनंतिम सूची के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में 28 सितंबर को होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर संबोधित करेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, प्रधानमंत्री महीने के अंत में न्यूयॉर्क की यात्रा करने वाले हैं। महासभा सत्र 24 से 30 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा