पीएम मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में 33.27 लाख दीये जलाने का बना 'विश्व रिकॉर्ड'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में कुल 3.55 करोड़ दीये प्रज्ज्वलित किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि इस आयोजन के केंद्र में रहे धार्मिक नगरी उज्जैन में क्षिप्रा नदी के आसपास एकसाथ 33.27 लाख दीये जलाए जाने का 'विश्व रिकॉर्ड' बनाया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "बाबा महाकाल प्रधानमंत्री मोदी को दीर्घायु प्रदान करें।"