पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी के सीएम योगी ने बांटा 74 किलो के लड्डू का प्रसाद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन और पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी ने इसके बाद 74 किलोग्राम के एक लड्डू का प्रसाद भी लोगों को बांटा है। योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए लिखा, "आप सच्चे अर्थों में भारत के 'अमृतकाल के सारथी' हैं।"