पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक ने दिल्ली में रेत व 2500 दीयों से बनाई आकृति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने नई दिल्ली में रेत व 2500 दीयों से आकृति बनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आकृति में पीएम मोदी को भगवान जगन्नाथ को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए दर्शाया गया है। वहीं, भगवान जगन्नाथ की आकृति के नीचे लिखा है, "विकसित भारत के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।"