पीएम मोदी को जलेबी भेजेंगे: हरियाणा के शुरुआती रुझान में कांग्रेस को मिली बढ़त पर पवन खेड़ा

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के बीच शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस को मिली बढ़त पर दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि आज दिन भर हमें लड्डू और जलेबी खाने को मिलेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जलेबी भेजने वाले हैं।"

Load More