पीएम मोदी के पास फिल्म देखने का समय है लेकिन किसानों के लिए नहीं: संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखने का समय है लेकिन दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन करने वाले किसानों पर बात करने का समय नहीं है। राउत ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को 3-4 वर्ष से मणिपुर जाने का समय नहीं मिला। मणिपुर पर भी फिल्म बननी चाहिए।"