पीएम मोदी को पछाड़कर श्रद्धा बनीं भारत में इंस्टाग्राम पर फॉलो की जाने वालीं टॉप 3 हस्ती
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ दिया है। श्रद्धा भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वालीं टॉप 3 सेलिब्रिटी बन गई हैं। भारत में इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर विराट कोहली के सर्वाधिक 271 मिलियन, प्रियंका चोपड़ा के 91.8 मिलियन और श्रद्धा के 91.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।