पीएम मोदी के भतीजे ने दोस्तों के साथ महाकुंभ में गाया भजन, वीडियो आया सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भतीजे सचिन पंकज भाई मोदी का प्रयागराज के महाकुंभ मेले में दोस्तों के साथ भजन गाने का वीडियो सामने आया है। वह प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज भाई मोदी के बेटे हैं। 'इंडिया टीवी' के मुताबिक, सचिन पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर हैं और उन्होंने गुजरात में अपने दोस्तों संग मिलकर एक भजन ग्रुप बना रखा है।