पीएम मोदी को मां की गाली दिए जाने पर चुप्पी तोड़ते हुए तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
बिहार में विपक्ष की रैली में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली दिए जाने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को चुप्पी तोड़ी। यादव ने कहा, "मां तो मां होती है। मां शब्द ज़ुबान पर आते ही कितना सुकून मिलता है। किसी को भी किसी की भी मां-बहन-बेटी के प्रति अपशब्द नहीं बोलना चाहिए।"