पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर आया चोर, दुकान से ले उड़ा 40 मोबाइल फोन

भीलवाड़ा (राजस्थान) में एक दुकान से ₹4-5 लाख के 35-40 मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकानदार के मुताबिक, चोर छत की सीढ़ियों के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। एक चोर ने दूसरी दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश की भी की थी जिसके सीसीटीवी फुटेज में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाए दिखा।

Load More