पीएम मोदी को मिले करीब ₹1.5 करोड़ के 600 तोहफों की उनके जन्मदिन पर होगी नीलामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले एक साल में मिले 600 तोहफों की नीलामी मंगलवार को उनके जन्मदिन के मौके पर होगी। पैरालंपिक्स पदक विजेताओं से मिले स्पोर्ट्स जूतों समेत नीलामी के लिए रखी गई चीज़ों की कीमत करीब ₹1.5 करोड़ है और इससे मिलने वाली राशि का इस्तेमाल गंगा की सफाई में किया जाएगा। नीलामी 2 अक्टूबर को खत्म होगी।