पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दिए जाने की घोषणा 2019 में की गई थी। सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 'X' पर लिखा, "मैं इस सम्मान को भारत के लोगों को समर्पित करता हूं।"