पीएम मोदी के रूस दौरे से 'जल' रहे हैं पश्चिमी देश: क्रेमलिन
रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा से पश्चिमी देशों को 'जलन' हो रही है और इससे साफ है कि वो इस यात्रा को काफी महत्व दे रहे हैं। गौरतलब है, 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 8-9 जुलाई को मॉस्को में रहेंगे।