पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से पहले कांग्रेस के अजय राय को किया गया हाउस अरेस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वाराणसी का दौरा करेंगे। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उनके लखनऊ स्थित आवास पर नज़रबंद कर लिया गया है। दरअसल, राय ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर पीएम मोदी के दौरे का विरोध करने का एलान किया था। राय पहले पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं।