पीएम मोदी के स्वागत के लिए घाना में 'भारतीय दूल्हे' की तरह तैयार होकर पहुंचे सांसद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घाना की संसद को संबोधित किया। इस दौरान एक सांसद प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 'भारतीय दूल्हे' की तरह तैयार होकर पहुंचे जबकि एक महिला सांसद भी भारतीय परिधान में दिखीं। प्रधानमंत्री ने कहा, "घाना में होना सौभाग्य की बात है...यह ऐसी भूमि है जो लोकतंत्र, गरिमा व दृढ़ता की भावना से ओत-प्रोत है।"