पीएम मोदी के स्वागत में ऑस्ट्रिया में बजाई गई 'वंदे मातरम' की धुन, सामने आया वीडियो
ऑस्ट्रिया के 2 दिवसीय दौरे पर बुधवार को विएना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में ऑस्ट्रियन कलाकारों ने 'वंदे मातरम' की धुन बजाई व राष्ट्रगीत गाया। इसका वीडियो अपने 'X' अकाउंट पर शेयर कर प्रधानमंत्री ने लिखा, "ऑस्ट्रिया अपनी जीवंत संगीत संस्कृति के लिए जाना जाता है। 'वंदे मातरम' के इस अद्भुत गायन से मुझे इसकी झलक मिली।"