पीएम मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर अमेरिका ने दी बधाई
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, "यह उपलब्धि उनकी दशकों की समर्पित सार्वजनिक सेवा और नेतृत्व का एक शक्तिशाली प्रमाण है।" बतौर प्रधानमंत्री लगातार 4,399 दिन पूरे करने पर दुनिया के कई नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी है।