पीएम मोदी ने ₹12 लाख तक की आय पर शून्य इनकम टैक्स को लेकर किया 'हज़म' वाला मज़ाक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा है कि उन्हें लोगों को बार-बार याद दिलाना पड़ता है कि ₹12 लाख सालाना तक की आय पर इनकम टैक्स शून्य है। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "जो मिला वो हज़म, ऐसा नहीं चलता है।" पीएम ने कहा कि भारत में ईज़ ऑफ लिविंग सुधर रही है।