पीएम मोदी ने ₹36,000 करोड़ की लागत से तैयार गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई (यूपी) में करीब ₹36,230 करोड़ की लागत से तैयार गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। 594 किलोमीटर लंबे 6-लेन का यह एक्सप्रेसवे एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है जो मेरठ, बुलंदशहर, प्रयागराज समेत 12 ज़िलों से होकर गुज़रता है। इससे मेरठ-प्रयागराज की यात्रा का मौजूदा समय 10-12 घंटे से घटकर 6 घंटे हो जाएगा।

Load More