पीएम मोदी ने MP के बागेश्वर धाम में रखी ₹218 करोड़ से बनने वाले कैंसर अस्पताल की आधारशिला
छतरपुर (एमपी) के बागेश्वर धाम में आज (रविवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने बागेश्वर बाला जी की पूजा की। वहीं, कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच पर पीएम का अभिनंदन किया और उन्हें बाला जी की तस्वीर भेंट की। बकौल रिपोर्ट्स, 100-बेड वाले अस्पताल के निर्माण पर करीब ₹218 करोड़ खर्च होंगे।