पीएम मोदी ने SCO समिट में पाकिस्तानी पीएम की मौजूदगी में किया पहलगाम आतंकी हमले का ज़िक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ समिट में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की मौजूदगी में कहा है, "भारत पिछले 4 दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है...हाल ही में हमने पहलगाम में आतंकवाद का घिनौना रूप देखा।" उन्होंने कहा, "क्या कुछ देशों द्वारा आतंकवाद का खुलेआम समर्थन हमें स्वीकार्य हो सकता है?...हमें आतंकवाद का हर रूप में विरोध करना होगा।"