पीएम मोदी ने SRCC में विपक्ष पर कसा 'नाराज़ फूफा' वाला तंज़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SRCC में विपक्ष को लेकर तंज़ कसा है। उन्होंने छात्रों से कहा, "बाहर आपको दो तरीके के लोग मिलेंगे। एक जो सकारात्मक तरीके से समाज की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति में बदलते हैं। दूसरे लोग कोई भी काम शुरू होने पर नाराज़ फूफा बन जाते हैं...उनका फेवरेट काम होता है हर काम का विरोध करना।"