पीएम मोदी ने अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय के निधन पर जताया शोक; कहा- वह प्रखर विद्वान थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन व अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "देबरॉय प्रखर विद्वान थे जो अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति, संस्कृति व आध्यात्मिकता में पारंगत थे। अपने कार्यों से उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने प्राचीन ग्रंथों पर भी काम किया।"