पीएम मोदी ने इज़रायल के पीएम नेतन्याहू से की बात, कहा- 'हमारी दुनिया में आतंक की कोई जगह नहीं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं को लेकर इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है। उन्होंने कहा कि भारत 'जल्द-से-जल्द शांति बहाल' करने के प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने आगे कहा, "हमारी दुनिया में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। क्षेत्रीय तनाव को रोकना और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करना ज़रूरी है।"