पीएम मोदी ने इटली की पीएम के साथ शेयर कीं नई तस्वीरें, कहा- बातचीत बहुत शानदार रही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ X पर नई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने X पर लिखा, "प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ बातचीत बेहद शानदार रही। भारत-इटली मित्रता को आगे बढ़ाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है...हमारे देशों के बीच व्यापार, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।"