PM मोदी ने मेलोनी को तोहफे में दी 'Melody' टॉफी, इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़
रोम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात कर उन्हें तोहफे में 'मेलोडी' टॉफी का पैकेट दिया है। मेलोनी ने 'तोहफे के लिए' धन्यवाद देते हुए X पर इसका वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों पैकेट पकड़े खिलखिलाकर हंसते दिखे। तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई।