पीएम मोदी ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के बाद ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात
ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से बातचीत की है। पीएम ने कहा, "हमने वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की...मैंने तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने की अपील की और...क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली की ज़रूरत पर जोर दिया।"