पीएम मोदी ने ईरान का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर मसूद पेज़ेश्कियान को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान का राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले मसूद पेज़ेश्कियान को बधाई दी है। पीएम ने X पर लिखा, "हमारे बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।" पेज़ेश्कियान ने कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को करीब 30 लाख वोटों से हराया है।