पीएम मोदी ने उतारी अपनी जैकेट, पहनी महिलाओं के हाथों से सिली जैकेट; वीडियो हुआ वायरल
गुजरात के बनासकांठा में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर अपनी जैकेट उतारकर स्थानीय महिलाओं द्वारा सिली गई पारंपरिक कच्छी कढ़ाई वाली कोटी पहनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस दौरान गाय की मूर्ति भी भेंट की गई। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।