पीएम मोदी ने की राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर 'गेट रेडी विद मी' वीडियो बनाने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर देश के युवाओं से 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारतीय बुनकरों के प्रोत्साहन के लिए युवा हैंडलूम की एक वैराइटी के साथ 'गेट रेडी विद मी' (GRWM) वीडियो बना सकते हैं। बकौल प्रधानमंत्री, इससे छोटे-गरीब परिवारों को मदद मिलेगी।