पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ₹12,000 करोड़ की लागत से निर्मित 210-किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 12-किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है जो राजाजी नैशनल पार्क से होकर गुज़रता है। यह एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है। यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम मंदिर के पास से शुरू होकर देहरादून जाता है।