पीएम मोदी ने किया वायनाड के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वायनाड (केरल) के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भूस्खलन से तबाह हुए चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरीमट्टम के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर कलपेट्टा (वायनाड) के एक स्कूल में उतरा जहां से वह सड़क मार्ग से भूस्खलन प्रभावित इलाकों में गए हैं।