पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर लद्दाख में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीडियो आया सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर लद्दाख में कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि 26 जुलाई 1999 में भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर तिरंगा फहराकर कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को हराया था। प्रधानमंत्री आज शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।