पीएम मोदी ने कोलकाता में हज़ारों लोगों के बीच किया योग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और हज़ारों लोगों के बीच योग किया। मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस बार दुनियाभर में 'हेल्दी एजिंग के लिए योग' थीम के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है।