पीएम मोदी ने कोहली से पूछा विश्व कप में उनके खराब फॉर्म पर परिवार की क्या थी प्रतिक्रिया
टी20 विश्व कप-2024 विजेता टीम इंडिया के सदस्यों संग बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराट कोहली से फाइनल तक टूर्नामेंट में उनके 75-रन पर उनके परिवार की 'तत्काल' प्रतिक्रिया के बारे में पूछा। कोहली ने कहा, "अच्छी बात थी कि टाइम ज़ोन का बहुत ज़्यादा अंतर था...मैं परिवार से ज़्यादा बात नहीं कर पाया...मां बहुत तनाव लेती हैं।"