पीएम मोदी ने ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वालीं संगीतकार चंद्रिका टंडन को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय-अमेरिकी संगीतकार चंद्रिका टंडन को ग्रैमी अवॉर्ड्स जीतने पर बधाई दी है। पीएम ने कहा, "यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति कितनी जुनूनी हैं और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं।" टंडन ने एल्बम 'त्रिवेणी' के लिए 'बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम' श्रेणी में ग्रैमी अवॉर्ड जीता है।