पीएम मोदी ने जो बाइडन को भेंट किया चांदी से बना ट्रेन का मॉडल, उनकी पत्नी को दी पश्मीना शॉल
अमेरिका की 3 दिवसीय यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को उपहार में चांदी से बना ट्रेन का मॉडल और उनकी पत्नी जिल बाइडन को पश्मीना शॉल दी है। ट्रेन के मॉडल को महाराष्ट्र के कारीगरों ने बनाया है जिसमें 92.5% चांदी का इस्तेमाल हुआ है। इस पर दिल्ली-डेलावेयर का साइनबोर्ड भी लगा हुआ है।