पीएम मोदी ने जिसे दिया 'मुक्का आशीर्वाद', कौन हैं नीलकंठ तिवारी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थानीय बीजेपी विधायक नीलकंठ तिवारी को 'मुक्का आशीर्वाद' दिया था। नीलकंठ तिवारी अभी वाराणसी शहर की दक्षिणी सीट से विधायक हैं और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। 2017 में वह उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री भी बने थे।