पीएम मोदी ने ट्रंप के बयान 'मैं हमेशा आपका दोस्त रहूंगा' पर दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बयान 'मैं हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोस्त रहूंगा और भारत-अमेरिका के बीच खास रिश्ता है' पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं...की मैं तहे दिल से सराहना करता हूं....भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक व दूरदर्शी और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।"