पीएम मोदी ने तीसरी बार ली सांसद के रूप में शपथ

लगातार तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा चुनाव जीतने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने के बाद सांसद पद की शपथ ली। पहली बार लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य नए संसद भवन में शपथ ले रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई।

Load More