पीएम मोदी ने दी ईद-उल-अज़हा पर बधाई, कहा- यह अवसर सद्भाव के बंधन को और मज़बूत करे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-अज़हा के अवसर पर सोमवार को लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने X पर लिखा, "ईद-उल-अज़हा की हार्दिक बधाई! यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव और एकजुटता के बंधन को और मज़बूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।" राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-अज़हा की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी थी।