पीएम मोदी ने दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ पर जताया शोक, कम-से-कम 17 लोगों की हुई मौत
कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को भगदड़ से कम-से-कम 17 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए मुआवज़े का एलान किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को PMNRF से ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50,000-50,000 की सहायता देने की घोषणा की। वहीं, उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।