पीएम मोदी ने दिल्ली में किया वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन से जुड़ी प्रदर्शनी का निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइज़ेशन असेंबली (डब्ल्यूटीएसए) 2024 से संबंधित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। डब्ल्यूटीएसए अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के मानकीकरण कार्य के लिए शासी सम्मेलन है जो हर 4 साल में आयोजित किया जाता है।