पीएम मोदी ने धनतेरस पर देशभर के 51,000 से अधिक अभ्यर्थियों को बांटे जॉइनिंग लेटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए देशभर में 40 स्थानों पर आयोजित हुए रोज़गार मेलों को संबोधित करते हुए 51,000 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर बांटे। नए कर्मचारी केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों (राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय आदि) में शामिल होंगे।