पीएम मोदी ने पाक के युवाओं को दिखाया आइना, कहा- पाक सरकार के लिए कमाई का ज़रिया है आतंकवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुज (गुजरात) में सोमवार को पाकिस्तानी युवाओं को आइना दिखाते हुए कहा, "आपकी सरकार और सेना आतंकवाद को समर्थन दे रही है।" उन्होंने कहा, "आतंकवाद पाकिस्तान की सरकार और सेना के लिए पैसा कमाने का ज़रिया बन गया है।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के युवाओं को तय करना होगा कि क्या यह रास्ता उनके लिए ठीक है?"