पीएम मोदी ने पाक से तनातनी के बीच केंद्र के सचिवों को उच्चस्तरीय बैठक में क्या निर्देश दिए?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ जारी तनातनी के बीच गुरुवार को केंद्र सरकार के सचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के संवेदनशील दौर से गुज़रने के बीच निरंतर सतर्कता, संस्थागत तालमेल और स्पष्ट संचार का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अत्यावश्यक सिस्टम्स के लिए फुल-प्रूफ फंक्शनिंग की ज़रूरत है।