पीएम मोदी ने पुतिन के सामने फिर उठाया यूक्रेन का मुद्दा, कहा- जंग के मैदान में हल नहीं निकलता
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान यूक्रेन में चल रहे युद्ध के संदर्भ में उनसे फिर से शांति की अपील की है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पीएम मोदी ने पुतिन से कहा, "जंग के मैदान में कोई हल नहीं निकल सकता...बातचीत और कूटनीति ही आगे बढ़ने का रास्ता है।"